पनीर जलफ़्रेजी | Paneer Jalfrezi
main course

पनीर जलफ़्रेजी | Paneer Jalfrezi

Indian Cuisine

1147 कैलोरी54g प्रोटीन76g कार्बोहाइड्रेट74g वसा

Ingredients

  • 5 कलिया लहसुन
  • 200 ग्राम पनीर
  • 1 चमच मक्खन
  • 2 चमच केचप
  • 1 चमच लाल मिर्च पाउडर
  • 1 बड़ा चमच हेवी विपिंग क्रीम
  • 1 चमच सूखे मेथी के पत्ते
  • 1/3 कप पानी
  • 2 मिर्च
  • 1 हरी शिमलमिर्च
  • 1 गाजर
  • 1 हरे प्याज़
  • 2 प्याज़
  • 1 चमच राई
  • 1 बड़ा चमच ऑलिव ऑल
  • 1 चमच अद्रक
  • 3 टमाटर
0 of 17 ingredients checked

निर्देश

  1. 1

    एक पैन में 1 टेबल स्पून तेल डालिये, थोडा राई डालिये और लम्बे लम्बे कटे हुये पनीर के टुकड़े डालिये और सुनहरा होने तक पका लीजिये. इन्हें एक अलग बाउल में रख लें।

    Step 1
  2. 2

    उसी पैन में 1 टेबल स्पून तेल, थोड़े से राई और 2 साबुत कश्मीरी लाल मिर्च, खड़ी कटी हुई शिमला मिर्च, शिमला मिर्च, गाजर डालें। इसे अच्छी तरह से पकने दें और पनीर वाले बाउल में डालें।

    Step 2
  3. 3

    एक पैन में 2 टेबल स्पून तेल और 1 टेबल स्पून मक्खन गर्म करें, 2 कद्दूकस किया हुआ प्याज, कद्दूकस किया हुआ लहसुन और अदरक डालकर सुनहरा होने तक भूनें। फिर 2 बड़े कद्दूकस किए हुए टमाटर, 1 और 1/2 टेबलस्पून कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर, 1/2 टीस्पून किचन किंग मसाला, 1 टेबलस्पून टमॅटो कैचप, 1 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर, 1 टीस्पून पाव भाजी मसाला डालें और पानी सोखने तक भूनें। मिश्रण पैन से अलग होने लगता है. फिर 1 छोटा प्याज़, 1 छोटा कटा हुआ टमाटर डालें और अच्छी तरह मिलाएँ। 2 बड़े चम्मच मलाई या ताजी क्रीम और 1 बड़ा चम्मच कसूरी मेथी (मेथी के पत्ते) डालें। स्वादानुसार नमक डालें, सब्जियां और पनीर और 1/3 कप पानी डालें।

    Step 3
  4. 4

    ढककर कुछ देर पकाएं और कुछ हरे प्याज़ के पत्ते डालें। चपाती या नान या फुल्के के साथ गरमागरम परोसें!

    Step 4
R

Recipe by

Recipe Funnel

Bringing you delicious recipes from around the world.

ऐप डाउनलोड करे
Download App
सोशल मीडिया पर लाइक करे
FacebookTwitter
© recipefunnel.com. All rights reserved.