
कश्मीरी तेलवोर | Kashmiri Telvor | Kashmiri Bagel
Indian Cuisine
कश्मीरी तेलवोर को शाम को बनाया जाता हैं । इसे चाय के साथ खाया जाता हैं। इसे शीरचाय/नुँचाय भी कहा जाता हैं। और जानकारी के लिए LiveMint
Ingredients
- 1 कप पानी
- 0.5 बड़ा चमच चीनी
- 1 बड़ा चमच यीस्ट
- 2 कप मैदा
- 0.25 कप दूध पाउडर
- 2 चमच तिल
- 4 बड़ा चमच ऑलिव ऑल
- 0.5 बड़ा चमच नामक
निर्देश
- 1
३/४ कप पानी लीजिए

- 2
उसमें १ चमच चीनी और एक चमच यीस्ट मिलाकर १० मिनिट के लिए साइड में रख दे

- 3
एक कटोरे में २ कप मैदा लीजिए

- 4
उसमें १/४ कप दूध पाउडर और १ चमच नामक डालिए

- 5
हमने जो पानी और यीस्ट का मिक्स्चर तय्यार किया था उसे आटे में डालिए और आटे को गुंदना शुरू कीजिए

- 6
हमें नरम आटा गुंदना हैं

- 7
आटे को कपड़े से ढक दे और एक घंटे के लिए साइड में रख दे

- 8
डो का साइज़ दुगना हो जाएगा। एक बार फिर आटे को गूंद ले

- 9
आटे को ६ भागो में बाट दीजिए

- 10
हर भाग के छोटे गोले बनाए

- 11
बेकिंग ट्रे में सूखा आटा ले

- 12
आटे के गोले को डोनट के आकार में बना दे और ऊपर से थोड़ा तेल लगाकर ३० मीन के लिए साइड में रखे

- 13
३० मिनिट के बाद डोनट्स को गरम पानी में कुछ मिनिट के लिए उबाले

- 14
अब डोनट को बाहर निकाले और सूखने दे। ऊपर से थोड़ा दूध लगाए

- 15
तिल के दाने ऊपर से डाले

- 16
२२० डिग्री सेल्सीयस पर ३०-३५ में के लिए अवन में पकाए । आपके कश्मीरी बेगल तय्यार हैं। श्याम की चाय के साथ खाए!!!

Recipe by
Recipe Funnel
Bringing you delicious recipes from around the world.



